बागेश्वर। कपकोट के भराड़ी बाजार में अब जाम की समस्या से जल्द निजाद मिलने वाली है। बाजार में सीएम घोषणा के तहत 6.99 करोड़ रुपये की लागत से मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण करने की कवायद शुरू हो गई है।
भराड़ी बाजार कपकोट तहसील क्षेत्र का सबसे बड़ा बाजार है। पिंडारी ग्लेशियर मार्ग का बाजार होने के चलते यहां स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटक भी खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। बाजार में संकरी सड़क होने के चलते लोगों को अपने वाहनों को पार्क करने में दिक्कत होती है। कई बार सड़क किनारे वाहनों को खड़ा करने में जाम लगने की भी समस्या बनी रहती है। वाहनों को भी नुकसान होने का खतरा बना रहता है। क्षेत्र के लोग लंबे समय से पार्किंग के निर्माण की मांग कर रहे थे। अब सीएम घोषणा के मल्ली बाजार में टैक्सी स्टैंड के समीप मलटीलेवल पार्किंग बनाने की कवायद शुरू हो गई है। विधायक सुरेश गढि़या शुक्रवार को पार्किंग निर्माण का भूमि पूजन करेंगे। पार्किंग का निर्माण होने से बाजार में लगने वाले जाम से निजात मिलने की उम्मीद है।