फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैशलेस मुहिम के लिए मुकेश और सरिता सम्मानित

Fri, 10 Mar 2017 09:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
सम्मानित होते सरिता और मुकेश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कैशलेस की ओर लोगों को जागरूक करने के लिए राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बीएससी के छात्र मुकेश कुमार और छात्रा सरिता सम्मानित हुई हैं। दोनों को दिल्ली में संपन्न मानव संसाधन विकास मंत्रालय की विसका कार्यशाला में यह सम्मान दिया गया। दोनों विद्यार्थियों का चयन ऑनलाइन हुआ था।
विज्ञापन


महाविद्यालय के नोडल अधिकारी डॉ. प्रेम प्रकाश के नेतृत्व में बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र मुकेश कुमार और छात्रा सरिता ने विज्ञान भवन में आयोजित इस कार्यशाला में भाग लिया। उन्होंने कैशलेस अभियान के तहत क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया था। प्रदेश से सिर्फ स्थानीय महाविद्यालय के दो विद्यार्थियों का ऑनलाइन चयन हुआ।

डॉ. प्रेम प्रकाश ने बताया कि आठ मार्च को विसका कार्यशाला में भी वित्तीय साक्षरता अभियान का प्रचार-प्रसार कर लोगों को कैशलेस अभियान की ओर जोड़ने पर जोर दिया गया। कार्यशाला में इस क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले देश के सर्वश्रेष्ठ 20 संस्थानों के 234 छात्र-छात्राओं को पुरस्कार दिए गए। इस उपलब्धि पर दोनों को डॉ. एके श्रीवास्तव, डॉ. भरत जी उपाध्याय, डॉ. प्रेम प्रकाश सहित तमाम प्राध्यापकों और महाविद्यालय परिवार ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें