फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया गॉट टेलेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे दो सगे भाई मुकेश और राहुल

Fri, 14 Dec 2018 11:22 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो, सोमेश्वर (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
प्रतियोगिता की जज के साथ मुकेश और राहुल खर्क वाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कलर्स टीवी में प्रसारित होने वाले इंडिया गॉट टेलेंट प्रतियोगिता में सोमेश्वर तहसील के खर्कवाल गांव निवासी दो सगे भाई मुकेश खर्कवाल और राहुल खर्कवाल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। 15 दिसंबर को सेमीफाइनल होगा। मुकेश और गोपाल ने उत्तराखंड के लोगों से अधिक से अधिक वोट करने की अपील की है। क्षेत्र के दो सगे भाइयों के सेमीफाइनल में पहुंचने पर खुशी की लहर है।        
विज्ञापन


सोमेश्वर तहसील के खर्कवाल गांव निवासी गोपाल खर्कवाल परिवार समेत वर्तमान में हरियाणा में रहते हैं। उनके पुत्र मुकेश खर्कवाल और राहुल खर्कवाल हरियाणा में पढ़ाई करते हैं। कलर्स टीवी में प्रसारित होने वाले इंडिया गॉट टेलेंट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंच गए गए। प्रतियोगिता का सेमीफाइनल 15 दिसंबर रात दस बजे से होगा। उन्होंने उत्तराखंड के लोगों से अधिक से अधिक वोट करने की अपील की है। दो सगे भाइयों की उपलबिध पर नरेंद्र सिंह नेगी, राजेंद्र कैड़ा, भगवान राणा, प्रकाश भंडारी, भगवान राणा, ललित नेगी, अनिल राणा, सुनील राणा, भुवन जोशी, दीपक आर्या, त्रिभुवन सिंह, भूपेंद्र सिंह आदि ने खुशी जताई है।        
विज्ञापन

      
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें