फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने छह मोबाइल टावरों का लोकार्पण किया

Sun, 09 Aug 2015 12:16 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएनएल के महाप्रबंधक कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में सांसद अजय टम्टा ने नव निर्मित छह बीटीएस का लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन


 इनमें चार बीटीएस पिथौरागढ़ जिले में और दो अल्मोड़ा में हैं। इस मौके पर सांसद टम्टा ने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में दूर संचार सुविधाएं उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

श्री टम्टा ने जीएम कार्यालय में छटीनाखाल (द्वाराहाट), गोदी, बांस पटान, काली विनायक (बेरीनाग), कुटेरा, पांखू में नव निर्मित मोबाइल टावरों का औपचारिक शुभारंभ किया।
विज्ञापन


यह सभी टावर शनिवार से चालू कर दिए गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन नए टावरों के निर्माण से क्षेत्र में दूर संचार सेवाएं बेहतर होंगी।

श्री टम्टा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाओं को बेहतर करने के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे। इस संबंध में वह शीघ्र ही संचार मंत्री से बात करेंगे। इस मौके पर बीएसएनएल के जीएम महेंद्र पति ने विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


कार्यक्रम में उप महाप्रबंधक रमित मौर्या, सहायक महाप्रबंधक एससी पांडे, सीसी रजवार, आरएस रौतेला, संदीप सूठा, डीके यादव आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन उप मंडल अभियंता जीएस कार्की ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें