अल्मोड़ा। मुंशी हरि प्रसाद टम्टा सर्वजन हितकारणी सभा, एससी-एसटी, ओबीसी बेरोजगार युवा संगठन ने प्रसिद्ध समाजसेवी मुंशी हरि प्रसाद टम्टा की 129वीं जयंती धूमधाम से मनायी गई। चौघानपाटा के सतीश चंद्र जोशी पार्क में स्थित उनकी आदमकद मूर्ति पर राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी सहित अनेक लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की। इधर विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने चौघानपाटा से नगर में जुलूस निकाला और डीएम को ज्ञापन दिया।
इससे पहले मुंशी टम्टा की जन्म स्थली थाना बाजार स्थित हरि निवास में हुए कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष प्रो. संजय कुमार टम्टा ने कहा कि गुलामी का सबसे बड़ा कारण जाति व्यवस्था है। उन्होंने युवाओं से समतामूलक समाज की स्थापना करने के लिए जनजागृति अभियान चलाने का आह्वान किया।
इस मौके पर नरेंद्र कुमार, स्वर्णिमा गंगोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, गिरीश मल्होत्रा, महेश लाल, महेश आर्या, अनूप टम्टा, तुला राम टम्टा, सभासद सरिता टम्टा, संजीव आर्या ने विचार रखे।
अध्यक्षता पत्रकार दयाशंकर टम्टा, संचालन सचिन टम्टा ने किया। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, शेखर लखचौरा, आनंद बगड़वाल, देवेंद्र लाल, विक्रम राम, दीवान राम, अंबिका दताल, सोनू टम्टा, माला, सुनेहा टम्टा, सुनीता टम्टा समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
इधर समाजसेवी मुंशी हरि प्रसाद टम्टा की 129वीं जयंती पर चौघानपाटा स्थित उनकी प्रतिमा पर राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, विधायक मनोज तिवारी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने पुष्पांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश सचिव त्रिलोचन जोशी, जिला उपाध्यक्ष तारा जोशी, जिला महामंत्री परितोष जोशी, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, केवल सती, नगर प्रवक्ता पंकज कांडपाल, मनोज सनवाल, संजय दुर्गापाल, सभासद सचिन आर्य, किरन साह, भानू साह, शरद साह, सुरेंद्र मेहरा, सभासद मुकेश नेगी आदि मौजूद थे।