फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी खींचतान में उलझी कांग्रेस नही कर सकती प्रदेश का भला- चौहान

विज्ञापन
चौखुटिया में सीएम शिवराज सिंह चौहान का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस पार्टी के नेता केकड़ों की तरह एक दूसरे की टांग खिंचाई कर आपस में ही उलझे हैं, भला वह पार्टी प्रदेश और क्षेत्र का भला कैसे कर सकती है। उन्होंने कहा कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच पीएम मोदी की बदौलत ही देश की जनता की जान बच पाई है। उनके नेतृत्व में तुरंत वैक्सीन का निर्माण हुआ और लोगों को मुफ्त में डोज लगनी शुरू हुई।
विज्ञापन

बाखली के खेल मैदान में आयोजित जनसभा में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और पूर्व सीएम हरीश रावत पर जमकर शब्दबाण चलाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को बेराजगारी भत्ता देने और सिलिंडर के दाम कम करने की बात कहने वाली कांग्रेस पहले राजस्थान, पंजाब जैसे कांग्रेस शासित राज्यों में ये सब करके दिखाए।
उन्होंने कहा कि वह सत्रह साल से एमपी के मुख्यमंत्री हैं। पहले विदेश में जाते थे तो कोई इज्जत नही होती थी परंतु अब मोदी जी जैसे प्रधानमंत्री की बदौलत विदेशी भी भारत का नाम सुनते ही बड़ा सम्मान देते हैं। यही बदलते भारत की असली तस्वीर है। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी अनिल शाही, सदानंद पांडे, चेतना नेगी, ममता भट्ट, बिंदेश्वरी पांडे, गणेश नायक, उमेश भट्ट, सुरेंद्र मनराल आदि थे। संचालन मुकेश पांडे और पूरन संगेला ने किया।
विज्ञापन

अगली बार मामी को लेकर आऊंगा: शिवराज
मामा, मामा की गूंज के बीच शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस बार वह अकेले आए हैं परंतु भाजपा की सरकार बनने पर अगली बार मामी को लेकर आएंगे और आप लोगों के घरों में रोटी भी खाऐंगे। संवाद
देवी देवताओं को किया याद
एमपी के सीएम ने राज्य आंदोलन व आजादी के आंदोलन में चौखुटिया घाटी के योगदान की चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारी भीड़ के उत्साह को देखते हुए दूनागिरि माता, भूमिया देवता, मनसा देवी व भैरवगढ़ी देवता भी प्रसन्न हो रहे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें