जिला अस्पताल में लाभार्थ ी से आयुष्मान योजना की जानकारी लेते सांसद अजय टम्टा।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। सांसद अजय टम्टा ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में आयुष्मान योजना के लाभार्थियों से बातचीत की और उनकी समस्याएं पूूछीं। उन्होंने अस्पताल के चिकित्सकों से भी योजना की प्रगति के बारे में पूछा और योजना का अधिक से अधिक प्रचार, प्रसार करने को कहा।
उन्होंने डायलिसिस के दो मरीज बिशन सिंह, दीप चंद्र भट्ट, हड्डी की परेशानी से पीड़ित नीरज रौतेला, टायफायड के मरीज दीपक गिरि गोस्वामी और ओम प्रकाश समेत करीब छह मरीजों से बातचीत की और योजना के बारे में पूछा। लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आयुष्मान योजना की तारीफ की और योजना से गरीब वर्ग हो रहे फायदों के बारे में बताया। इधर सांसद टम्टा ने अस्पताल के चिकित्सकों से आयुष्मान योजना में अब तक लाभ ले चुके लाभार्थियों की जानकारी मांगी।
इधर अस्पताल के पीएमएस डॉ. प्रकाश वर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल में अब तक 471 लाभार्थी आयुष्मान योजना का लाभ ले चुके हैं। जिसमें करीब 40 लाख रुपये तक का इलाज इन मरीजों का हो चुका है। इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, दर्शन रावत, कैलाश गुरूरानी, राधा बिष्ट आदि मौजूद रहे।