फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: दुगालखोला में सीसीटीवी में तीन तेंदुओं की चहलकदमी हुई कैद

Tue, 18 Aug 2026 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में तेंदुओं की सक्रियता बढ़ने से लोगों में दहशत है। अब नगर के बीचोंबीच दुगालखोला में एक साथ तीन तेंदुए दिखाई देेने का वीडियो वायरल होने से लोगों में खौफ और बढ़ गया है। तेंदुओं की चहलकदमी का यह वीडियो सीसीटीवी में रिकार्ड हुआ है।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर के बीच तीन तेंदुओं का यह वीडियो सोशन मीडिया की सुर्खियों में छाया रहा। हालांकि कि यह 15 अगस्त की सुबह करीब चार बजे का है, लेकिन वन विभाग के पास जब यह वीडियो पहुंचा तो महकमा अलर्ट मोड पर आ गया है। वन विभाग की टीम ने तत्काल प्रभावित क्षेत्रों में तेंदुओं की सक्रियता जानने के लिए गश्त की।
वन क्षेत्राधिकारी हवालबाग मोहन राम आर्या ने बताया कि दुगालखोला क्षेत्र जंगल क्षेत्र से सटा हुआ है। ऐसे में कुत्तों सहित अन्य आसान शिकार की तलाश में संभवत: तेंदुए नगर क्षेत्र में पहुंचे होंगे। बताया कि तेंदुए की पता लगाने के लिए ट्रैप कैमरा स्थापित कर दिया गया है। जरूरत पड़ने पर प्रभावित क्षेत्रों में तेंदुओं को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें