फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: स्याल्दे में आंदोलन तेज, आमरण अनशन पर डटे ललित बिष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। स्याल्दे मुख्यालय में जारी आंदोलन छठे दिन भी जारी रहा। देघाट क्षेत्र से बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और पुरुष आंदोलन स्थल पर पहुंचे और आंदोलनकारियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

ललित बिष्ट लगातार छठे दिन भी आमरण अनशन पर डटे रहे। छह दिनों में उनका वजन लगभग छह किलो कम हो गया है जिससे स्वास्थ्य पर असर पड़ने लगा है। क्रमिक अनशन पर सुनील टम्टा, जसवंत सिंह, पंकज सिंह, प्रमोद गिरी और गोपाल राम बैठे रहे। आंदोलन स्थल पर पहुंचे धनगड़ पुल संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुनील टम्टा ने सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि अच्छा उत्तराखंड का सपना दिखाने वाली सरकार ने 25 वर्षों से क्षेत्र के विकास पर आंख मूंद ली है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी भी अनशनकारी को जबरन उठाया गया तो वे खुद आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट कहा कि मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन में सहयोग देने वालों में अभिनंदन रजवार, अनिता रजवार, गोविंद सिंह, श्यामलाल, बालम मनराल, राजुली देवी, इंदू देवी, दीपा देवी, मीना देवी, सुनीता देवी, तारा दत्त रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें