फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल जाललीखान में चक्काजाम करेंगे आंदोलनकारी  

Thu, 10 Jan 2019 11:15 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
सड़क के लिए क्रमिक अनशन पर बैठे लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 मुनड़ा से भीताकोट सड़क नहीं बनने से नाराज ग्रामीणों का बृहस्पतिवार को आठवें दिन भी क्रमिक अनशन जारी रहा। इस दौरान हुई सभा में ग्रामीणों ने सड़क के लिए कटान होने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया। मौके पर पहुंचे विधायक सुरेंद्र जीना के प्रतिनिधि हरीराम की ग्रामीणों के साथ वार्ता विफल रही। ग्रामीणों ने 12 जनवरी को जाललीखान में चक्काजाम करने का एलान भी किया।   

विज्ञापन

 
   जसपुरकोट के कटियाखाल में क्रमिक अनशन पर बैठे ग्रामीणों ने विधायक के प्रतिनिधि को बताया कि एक तरफ विधायक निधि से गांव-गांव सड़कें काटी जा रही हैं और इन सड़कों के कटान में बगैर अनुमति के पेड़ भी काटे जा रहे हैं। वहीं जो सड़कें लंबित हैं उन सड़कों को वन भूमि हस्तांतरण के कारण रोका गया है।

ग्रामीणों ने रोड कटान होने तक आंदोलन जारी रखने का भी निर्णय लिया। क्रमिक अनशन पर आशा देवी, कांति देवी, महरबान सिंह, मधुली देवी बैठे। समर्थन में अमित रावत, गुणानंद ध्यानी, गोपली देवी, शांति देवी, आनंद सिंह, शंकुतला देवी, मुन्नी देवी, गोविंदी देवी, सतपाल सिंह, सतीश चंद्र, उमेश चंद्र, चंदन सिंह, बबली रावत आशा देवी, रेवती देवी, केसर सिंह, साधो सिंह, कौशल्या देवी, गांगुली देेवी आदि ने धरना दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

...........

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें