फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: पिकअप के नीचे दबकर मां और उसके पांच साल के बेटे की मौत, मायके जा रही थी महिला; परिवार में कोहराम

Wed, 26 Jun 2024 12:44 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

अल्मोड़ा के लमगड़ा में पिकअप के नीचे दबकर एक महिला और उसके पांच साल के बेटे की मौत हो गई।  इस घटना से परिजनों में कोहराम है।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्मोड़ा के लमगड़ा में पिकअप के नीचे दबकर एक महिला और उसके पांच साल के बेटे की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बीते मंगलवार देर शाम दन्या के बलसूना निवासी गीता पत्नी आन सिंह अपने पांच साल के बेटे को लेकर अपनी बड़ी बहन दुर्गानगर निवासी कविता के साथ अपने मायके गौलीमहर जा रही थी।

विज्ञापन


तीनों एक पिकअप (यूके 01 सीए 1276) में सवार हुए। लमगड़ा-गौलीमहर सड़क पर तीखी ढलान में गीता और उसका बेटा अचानक दरवाजे से बाहर छिटककर पिकअप के पिछले टायर के नीचे दब गए। इस घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मासूम को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम है।

ये पढ़ें- Rudrapur: पत्नी-बेटे ने नकारा और मां ने कहा था बेटे का है शव...लावारिस में हुआ था संस्कार, DNA से हुआ पहचान
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष लमगड़ा राहुल राठी ने कहा कि वाहन का दरवाजा कैसे खुला इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है। शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिए। फिलहाल मामले में किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें