फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा उद्योग विभाग को केंद्र से ढाई गुना अधिक मुनाफा राशि मिली 

Mon, 18 Sep 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में बेहतर काम को देखते हुए अल्मोड़ा उद्योग विभाग को इस बार करीब ढाई गुना ज्यादा मुनाफा राशि मिल गई है। पिछले वर्ष यह 60 लाख थी, लेकिन केंद्र सरकार ने बढ़ाकर इसे एक करोड़ 20 लाख रुपये कर दिया है। उद्योग विभाग ने योजना का लाभ लेने के लिए युवा उद्यमियों से आगे आने का आह्वान किया है। 
विज्ञापन


उद्योग विभाग में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित कई योजनाएं हैं इन योजनाओं में इस वर्ष लघु, सूक्ष्म और मध्यम स्तर की 160 इकाइयां खुली, जिनमें 1991 लाख रुपये का निवेश हुआ और 523 लोगों को रोजगार मिला। इससे पहले 2014-15 में 130 इकाइयां खुली थीं, जिसमें 1110 लाख रुपये निवेश हुआ था और 423 लोगों को रोजगार मिला था।

इसी तरह वर्ष 2015-16 में 125 इकाइयां खुलीं, जिसमें 3054 लाख रुपये का निवेश हुआ और 446 लोगों को रोजगार मिला। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना में ही 2015-16 में बैंक ने 139 लाख रुपये ऋण उपलब्ध कराया था, जो वर्ष 2017-18 में 217 लाख रुपये हो गया है। योजना का लाभ उठाने के लिए अब ऑनलाइन प्रणाली शुरू हो गई है।
विज्ञापन


इसमें पंजीकरण करने के बाद युवा उद्यमियों को 35 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाती है। इसमें सर्विस क्षेत्र में 10 लाख तक और निर्माण क्षेत्र में 25 लाख रुपये तक ऋण उपलब्ध कराया जाता है। महाप्रबंधक उद्योग डॉ. दीपक मुरारी ने बताया कि योजना की प्रगति को देखते हुए केंद्र सरकार ने इस साल मार्जन मनी बढ़ाकर एक करोड़ 20 लाख रुपये कर दी है।

उन्होंने उद्यमियों से पीएमईजीपीईपोर्टल डॉट केवीआईसी डॉट इन पर पंजीकरण कर उद्योग खोलने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन प्रणाली के चलते पूरी प्रक्रिया अब पारदर्शी हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें