फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: शोपीस बनी चार हजार से अधिक सोलर स्ट्रीट लाइटें फिर रोशन करेंगी गलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में शोपीस बनी चार हजार से अधिक सोलर स्ट्रीट लाइटें फिर से दूधिया रोशनी से अंधेरी गलियों को रोशन करेंगी। उरेडा जिला योजना के तहत 40 लाख रुपये से प्रथम चरण में 600 खराब स्ट्रीट लाइट को सुधारेगा। इससे अंधरे रास्तों में लोगों की आवाजाही आसान होगी। वहीं वन्यजीवों के भी आबादी में आने पर रोक लगेगी।
विज्ञापन

अल्मोड़ा के 11 ब्लॉकों में लोगोंं को सड़क और रास्तों पर पथ प्रकाश की सुविधा देने के लिए 4400 स्ट्रीट लाइट स्थापित की गईं हैं लेकिन लंबे समय से यह लाइट महज शोपीस बन कर रह गई हैं। इससे लोगों को रात के अंधेरे में इन स्ट्रीट लाइट का साथ नहीं मिल रहा है और वह खतरे के बीच आवाजाही करने को मजबूर हैं। उरेडा अब जिला योजना के तहत इन खराब लाइटों की बैटरी, पैनल और एलईडी लाइट को बदलकर उन्हें दुरुस्त करेगा। पहले चरण में 600 लाइट को ठीक करने का लक्ष्य है।


कोट
जिलेे में चार हजार से अधिक स्ट्रीट लाइटों का जिला योजना मद से सुधारीकरण किया जाएगा। पहले चरण में 600 सोलर स्ट्रीट लाइट को 40 लाख रुपये से दुरुस्त किया जाएगा जबकि अन्य खराब लाइट को अगली जिला योजना के लिए प्रस्तावित किया जाएगा। -मनोज कुमार बजेठा, परियोजना अधिकारी, उरेडा, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें