फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए जागेश्वर धाम में दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। श्रावणी मेले के दौरान रविवार को विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। दिनभर हर-हर महादेव के जयघोष से मंदिर परिसर गूंजता रहा। पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान जागनाथ सहित सभी मंदिरों में दर्शन कर पूजा-अर्चना और जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते पूरे धाम क्षेत्र में मेले जैसा माहौल बना रहा।
विज्ञापन

मंदिर समिति के अनुसार रविवार को 100 से अधिक पार्थिव पूजन, रुद्राभिषेक एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और विश्व कल्याण की कामना के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया। इस दौरान जातुरा के देव डांगर भी जागेश्वर धाम पहुंचे। उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। वहीं धाम क्षेत्र में आयोजित भंडारे में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। दूर-दराज़ से पहुंचे श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन के बाद भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मंदिर समिति, पुलिस और प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं बनाए रखी गईं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें