फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जलापूर्ति ठप रहने से आठ हजार से अधिक लोग परेशान

Tue, 23 Apr 2024 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
लमगड़ा में डंपर से पानी बांटता जल संस्थान।
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लगातार बढ़ रही गर्मी से पेयजल स्रोतों का पानी सूख रहा है। जिससे जिले के कई इलाकों में आठ हजार से अधिक की आबादी को पेयजल संकट से जूझना पड़ा। जल संस्थान ने पेयजल टैंकर, पिकअप से प्रभावित क्षेत्रों में पानी वितरित किया।
विज्ञापन


लंबे समय से बारिश नहीं होने से जल स्रोत रिचार्ज नहीं हुए है। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है वैसे-वैसे जल स्रोतों में पानी कम हो रहा है। सोमवार को मेरगांव, लमगड़ा, सल्ला, चायखान, चामी, नगरखान, डीनापानी आदि क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति ठप रही। इससे आठ हजार से अधिक लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। लोगों ने एक से दो किमी दूर नौले, जल स्रोतों से पानी ढोया। सूचना मिलने पर जल संस्थान ने पेयजल टैंकर, पिकअप भेजकर पानी वितरित किया। पेयजल टैंकर पहुंचते ही पानी के लिए खाली बर्तनों के साथ लोगों की भीड़ जुट गई।

सहायक अभियंता, जल संस्थान, अल्मोड़ा, वीरेंद्र सिंह मेहता ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल टैंकर भेजकर पानी वितरित किया गया। जिन क्षेत्रों में अधिक समस्या है वहां दो टैंकर भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें