फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: प्रांतीय महासम्मेलन में शामिल होंगे 500 से अधिक कर्मचारी

Sat, 17 Oct 2026 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया(अल्मोड़ा)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारी संगठन की अल्मोड़ा जिला कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष अतुल सक्सेना की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 18 अक्तूबर को हरिद्वार में होने वाले प्रांतीय महासम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की गई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सम्मेलन में अल्मोड़ा जिले से 500 से अधिक कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि महासम्मेलन में प्रदेश के सभी 13 जिलों के 95 विकासखंडों से कर्मचारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि और स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल अति विशिष्ट अतिथि होंगे। सम्मेलन में एनएचएम कर्मचारियों की लंबित मांगों और समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। अल्मोड़ा जिले के सभी 11 ब्लॉकों के अलावा सीएमओ कार्यालय, जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, बेस अस्पताल, डीईआईसी और रानीखेत अस्पताल से भी कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे। इनमें चिकित्सक, नर्सिंग अधिकारी, सीएचओ, एएनएम और अन्य संवर्गों के कर्मचारी शामिल हैं। जिला कार्यकारिणी के अध्यक्ष अतुल सक्सेना, महासचिव डॉ. सोहन सिंह राणा, डॉ. देवेश गड़िया और डॉ. वैभव ने महासम्मेलन में शामिल होने वाले कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें