फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: हरसीला-पुड़कुनी सड़क पर 15 किमी से अधिक मार्ग हुआ चकाचक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। लोनिवि कपकोट की ओर से क्षेत्र की महत्वपूर्ण हरसीला-पुड़कुनी सड़क के डामरीकरण का कार्य अब अपने अंतिम चरणों में है। लंबे समय से खराब सड़क की मार झेल रहे ग्रामीणों के लिए यह राहत की खबर है। विभाग ने कुल 17.56 किमी लंबी इस सड़क के 15.5 किमी सड़क में डामरीकरण का कार्य पूरा कर दिया है।
विज्ञापन

लोनिवि कपकोट कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सड़क की मरम्मत और डामरीकरण पर विभाग की ओर से 2.59 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की गई है। सड़क के चकाचक होने से क्षेत्र के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को अब ऊबड़-खाबड़ रास्तों से निजात मिलेगी। क्षेत्र की इस मुख्य सड़क की हालत सुधरने से हरसिला और पुड़कुनी क्षेत्र के ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बेहतर होने से न केवल यात्रा का समय कम होगा, बल्कि वाहनों के रखरखाव पर होने वाला खर्च भी घटेगा। शेष बचे हिस्से में डामरीकरण पूरा होने के बाद इस सड़क को पूरी तरह यातायात के लिए और अधिक सुगम घोषित कर दिया जाएगा।

....कोट
हरसीला-पुड़कुनी सड़क में डामरीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। 17.56 किमी के सापेक्ष अब तक 15.5 किमी मार्ग में डामरीकरण पूरा हो चुका है। शेष बचे हिस्से में भी कार्य अंतिम चरण में है। गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है ताकि ग्रामीणों को लंबे समय तक बेहतर सड़क सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


.....अमित कुमार पटेल, ईई, लोनिवि, कपकोट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें