फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा में अब आठ ई-रिक्शा दौड़ेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर में अब चार अतिरिक्त ई-रिक्शों का संचालन होगा। अब नगर में मात्र चार ई-रिक्शा संचालित थे, अब चार और नए ई-रिक्शों के संचालन पर मुहर लग गई है। इसके लिए बाजार का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। रिक्शे संचालन के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

संभागीय परिवहन अधिकारी सचिव जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति शैलेश तिवारी ने बताया कि पिछले दिनों समिति की बैठक हुई थी। इसमें समिति के अध्यक्ष डीएम नितिन सिंह भदौरिया के निर्देश पर अल्मोड़ा में चार अतिरिक्त ई रिक्शों का संचालन किया जाना तय हुआ। उन्होंने बताया कि पूर्व में निर्धारित मार्ग शिखर तिराहे से सिटी मॉल तक अतिरिक्त ई रिक्शा संचालन के लिए बीते बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया गया। इसमें समिति द्वारा मार्ग पर चार अतिरिक्त ई-रिक्शा चलाने की संस्तुति की गई है। अब शहर में कुल आठ ई-रिक्शों का संचालन होगा। उन्होंने बताया कि ई-रिक्शा संचालन के लिए अधिक आवेदन मिलने पर लॉटरी प्रक्रिया से चार आवेदनकर्ताओं को चुना जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर की सुगम परिवहन व्यवस्था और जनहित में शिखर तिराहे, केमू स्टेशन, चैघानपाटा, आकाशवाणी से सिटी माल तक पूर्व से संचालित हो रहे चार रिक्शों के अलावा अब चार अतिरिक्त ई-रिक्शा संचालित करने का निर्णय लिया गया है। ई-रिक्शा संचालन के लिए 22 अगस्त तक आरटीओ कार्यालय अल्मोड़ा से आवेदन प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र प्राप्त करते समय आवेदनकर्ता को अल्मोड़ा जनपद का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है। इसके लिए वोटर आईडी, आधार कार्ड इत्यादि प्रस्तुत करना जरूरी होगा। उन्होंने बताया कि प्राप्त आवेदनों में से चार व्यक्तियों का चयन 24 अगस्त को सुबह 11 बजे लॉटरी के माध्यम से होगा। यह कार्य डीएम कार्यालय परिसर में गठित कमेटी करेगी। अधिक जानकारी आरटीओ कार्यालय से ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें