नगर के चंपा नौला में बंदरों का जमावड़ा। संवाद
अल्मोड़ा। नगर और आसपास के इलाकों में लोग बंदरों के उत्पात से परेशान हैं। हाल ये कि एक माह में 40 से अधिक लोग बंदरों के हमले में घायल होकर अस्पताल पहुंचे हैं। नगर के चंपानौला सहित अन्य मोहल्लों में बंदरों ने उत्पात मचा रखा है। चंपानौला निवासी सुरेश सिंह ने बताया कि बंदर घरों में घुसकर सामान उठा ले जा रहे हैं और भगाने पर लोगों पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने निगम से बंदरों के उत्पात से मुक्ति दिलाने की मांग की है। संवाद