फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: किसानों ने सीखे संरक्षित तकनीक से सब्जी उत्पादन के गुर

Sat, 28 Jun 2025 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (वीपीकेएएस) के प्रक्षेत्र हवालबाग में पर्वतीय क्षेत्रों में आजीविका सुरक्षा के लिए उन्नत कृषि तकनीक विषय पर आयोजित तीन दिनी कृषक प्रशिक्षण का समापन हुआ। किसानों को संरक्षित तकनीक से सब्जियों का उत्पादन करने के तौैर तरीके बताए गए।
विज्ञापन


संस्थान के वैज्ञानिकों ने मडुवा, झिंगोरा, विभिन्न प्रकार की मक्का की वैज्ञानिक खेती, मोटे अनाजों की उन्नत सस्य क्रियाएं, बीज उत्पादन तकनीक, कीट एवं रोग प्रबंधन, संरक्षित तकनीक से सब्जी उत्पादन, जल प्रबंधन, मशरूम उत्पादन, जैविक खेती और मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन से संबंधित विषय पर किसानों के साथ जानकारी साझा की। किसानों को कृषि में आय बढ़ाने वाले मशरूम उत्पादन, औषधीय और सुगंधित फसलों की संभावना, मोटे अनाजों के मूल्य संवर्धन, ड्रोन तकनीक, कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) के गठन और प्रबंधन की जानकारी दी।
किसानों को संस्थान की ओर से एक किट भी वितरित की गई, जिसमें वीएल मडुवा 400, वीएल चुआ 110, दूनागिरी मूली, हाथीकान सरसों की उन्नत प्रजातियों के बीज, कुरमुला प्रबंधन के लिए डब्ल्यू जीपीएसबी 2 पाउडर और मडुवे के प्रसंस्करित उत्पाद शामिल थे। समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए गए। संचालन संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. अमित ठाकुर, डॉ. नवीन चंद्र गहत्याड़ी, डॉ राजेंद्र प्रसाद मीणा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें