फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: रानीधारा में बंदर का बच्चे पर हमला, लोगों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर क्षेत्र में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार सुबह नगर के रानीधारा क्षेत्र में स्कूल जा रहे एक बच्चे पर बंदर ने हमला कर दिया। बच्चे के साथ चल रहे अन्य छात्रों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बंदर को भगाया। घटना में बच्चा बाल-बाल बच गया। स्थानीय निवासी किशन सिंह और राजन सिंह ने बताया कि क्षेत्र में बंदरों का आतंक लंबे समय से बना हुआ है। आए दिन बंदर लोगों पर झपट रहे हैं, जिससे बच्चों और बुजुर्गों में दहशत है। लोगों ने वन विभाग और प्रशासन से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

वल्मरा में बंदर ने 12 वर्षीय बालक को काटा, ग्रामीणों में दहशत
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। विकासखंड स्याल्दे के वल्मरा क्षेत्र में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते दिन घर के बाहर खेल रहे 12 वर्षीय भावेश पर बंदरों ने हमला कर दिया। इस दौरान बंदर ने उसे काटकर घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में बच्चों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
ग्रामीणों का कहना है कि 50 से 60 बंदरों के झुंड आए दिन गांव और बाजार में पहुंचकर उत्पात मचा रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार बंदर फल-सब्जियों के साथ ही बिस्कुट, ब्रेड और दुकानों के भीतर रखे सामान को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। स्थानीय शिक्षक प्रताप सिंह माहवड़ी ने बताया कि बंदरों के डर से बच्चों को स्कूल लाने और ले जाने के लिए अभिभावकों को साथ चलना पड़ रहा है। वहीं व्यवसायी प्रकाश मनराल ने कहा कि बंदरों के कारण व्यापार प्रभावित हो रहा है और रोज नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द प्रभावी कार्रवाई कर बंदरों के आतंक से राहत दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें