फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलसेरा की बैठक में कई प्रस्ताव पारित

Wed, 17 Jun 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर से लगे मंडलसेरा की समस्याओं को लेकर जन कल्याण समिति की आम बैैठक हुई। अधूरी पड़ी सड़क का निर्माण कार्य पूरा करने और पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की गई। बैठक में जल भराव की समस्या के समाधान पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन


विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज में हुई बैठक में कहा गया कि भुल्यूड़ा तोक से विद्या मंदिर तक सीमए एनडी तिवारी के समय में सड़क मंजूर हुई थी। कई सालों से तीन किमी हिस्से में कटान नहीं हो रहा है। जबकि जिला अस्पताल के समीप पुल भी बन गया है।

तीन किमी हिस्से के चक्कर में इस सड़क और पुल का उपयोग नहीं हो पा रहा है। क्षेत्र में यातायात की व्यवस्था बदहाल है। बिजली की समस्या के समाधान के लिए मंडलसेरा को नगर स्थित फीडर से जोड़ने की मांग की गई। जल निकासी की समस्या पर चर्चा करते हुए सदस्यों ने कहा कि यहां नालियां बनाने की जरूरत है।
विज्ञापन


 विनियमित क्षेत्र में भवनों के नक्शे बनाने में आ रही कठिनाइयों पर भी चर्चा की गई। मंडलसेरा के जीत नगर में अभी तक मौसम से प्रभावित किसानों को मुआवजा नहीं मिलने पर नाराजगी व्यक्त की गई। अध्यक्षता भूपाल सिंह देवली,संचालन सचिव हीरा सिंह टाकुली ने किया।

बैठक मेें  समिति के अध्यक्ष दीवान सिंह दानू, तारा सिंह रावत, भुवन चौबे, रमेेश गोस्वामी, दुर्गा सिंह पांडा, जगदीश मलड़ा, राम सिंह कार्की, हर्ष सिंह देव, नयन राम, देवेंद्र भौंर्याल, सुंदर सिंह कार्की, हरीश थापा, गणेश सिंह थापा, देव सिंह, रमेश गोस्वामी,धन सिंह, किसन गिरि, प्रताप टाकुली, पप्पू कांडपाल आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें