फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: राज्य स्तरीय पैरालंपिक खेलों में मोहिनी ने जीता स्वर्ण

Mon, 30 Mar 2026 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले की होनहार पैरा खिलाड़ी मोहिनी कोरंगा ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। देहरादून के रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित तीसरे राज्य स्तरीय पैरालंपिक खेलों में मोहिनी ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।
विज्ञापन

मोहिनी जिले के अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा बन गई हैं। मोहिनी के स्वर्ण पदक जीतने की सूचना मिलते ही उनके परिजनों, खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने खुशी व्यक्त की है। खेल संघों और प्रशासनिक अधिकारियों ने मोहिनी को बधाई दी है। लोगों का कहना है कि मोहिनी ने सीमित संसाधनों के बावजूद जिस तरह से राज्य स्तरीय मंच पर स्वर्ण हासिल किया है, वह बेहद सराहनीय है। कांरगा ने इससे पूर्व भी उन्होंने कई स्थानीय, जिला स्तरीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें