फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली, धरमपुर, लक्ष्मणगढ़ और दून की टीमें जीतीं

Mon, 10 Oct 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
बॉल को बास्केट में डालने का प्रयास करते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मजखाली स्थित अशोक हाल गर्ल्स स्कूल में आल इंडिया बालिका अंडर-14 बास्केटबाल प्रतियोगिता जारी है। दूसरे दिन मोहाली, धरमपुर, लक्ष्मणगढ़ सीकर और देहरादून की टीमों ने मुकाबले जीतकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन


चार दिवसीय इस आईपीएससी प्रतियोगिता में दूसरे दिन यादुवेंदु पब्लिक स्कूल मोहाली और डीपीएस मथुरा के बीच खेले गए मुकाबले में मोहाली ने 17-10 अंकों से जीत दर्ज की। पाइनग्रोव स्कूल धरमपुर ने मेयो गर्ल्स स्कूल अजमेर को 28-19 अंकों से मात दी। मोदी स्कूल लक्ष्मणगढ़ सीकर ने एसके सिंधिया एजुकेशन सेंटर सीकर को 32-19 से हरा दिया। वेल्हम गर्ल्स स्कूल देहरादून ने मेजबान अशोक हाल की टीम को 29-18 अंकों से मात दी। एक अन्य मुकाबले में डेली कालेज इंदौर ने सिंधिया कन्या विद्यालय ग्वालियर को 27-4 से हराया। अशोक हाल की उपाध्यक्षा शरत प्रिया पटजोशी और प्रधानाचार्या अजंताकर ने विजेता टीमों  को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें