फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर मोर्चे पर नाकाम मोदी सरकार

Wed, 13 Jan 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कांग्रेसियों ने यहां मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि सरकार आतंकवाद और महंगाई को रोकने में नाकाम साबित हुई है। कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में धरना दिया और बाद में जलूस निकाला।
विज्ञापन

चौघानपाटा से नारेबाजी करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता जुलूस लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे। महिलाएं  थाली में अरहर की दाल लेकर जुलूस में शामिल हुई। इससे पहले गांधी पार्क में धरना दिया और सभा की। वक्ताओं ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ केंद्र के लचीले रवैये से पाकिस्तान से आतंकवादी घुसपैठ कर रहे हैं। रसोई गैस के दामों में लगातार बढ़ोतरी से आम आदमी परेशान है। अस्सी के दशक में स्थापित एचएमटी फैक्ट्री को बंद कर दिया गया है और वहां के 500 से अधिक कर्मचारी बेरोजगारी के कगार पर हैं। 14वें वित्त से बजट आवंटन रोककर पंचायतों को कमजोर किया जा रहा है। मांगों को लेकर राष्ट्रपति को भी ज्ञापन भेजा गया। प्रदर्शन और धरने में पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, प्रदेश सचिव त्रिलोचन जोशी, प्रभारी जय सिंह दानू, दुग्ध संघ अध्यक्ष दीप डांगी, तारा चंद्र जोशी, डॉ. आशा मेहता, प्रीति बिष्ट, भूपेंद्र भोज, पूरन रौतेला, पंकज वर्मा, गोपाल खोलिया, मनोज सनवाल, हिमांशु मेहता, दीपा त्रिपाठी, मोहन सिंगवाल, दीवान सतवाल, राजीव कर्नाटक, कमलेश कुमार, जीएल साह, कुंदन भंडारी, जीएल साह, गोपाल गुरुरानी, प्रताप राम, दीपक मेहता, अमरनाथ रावत, प्रमोद कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें