भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में यहां आयोजित चुनावी सभा में खराब मौसम के कारण केंद्रीय मंत्री और अभिनेत्री स्मृति ईरानी नहीं पहुंच सकीं। किसी तरह से अजय टम्टा ने ही सभा को संभाला। उन्होंने कहा कि लोग मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री देखना चाहते हैं।
भाजपा प्रत्याशी ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिर्नाइं और कहा कि हवाई सेवा शुरू करने और टनकपुर-बागेश्वर, रामनगर-चौखुटिया रेल योजनाओं के सर्वेक्षण के लिए धनराशि मंजूर की गई है।
इस मौके पर लोकसभा प्रभारी केदार जोशी, संयोजक रमेश बहुगुणा, सह संयोजक कैलाश भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, वीरेंद्र वल्दिया, गोविंद सावंत, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, विधायक सुरेंद्र जीना, महेश नेगी, बाल विकास मंत्री रेखा आर्या, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, मोती लाल वर्मा, चामू सिंह गस्याल, रवि रौतेला, किरन पंत, मीडिया प्रभारी राजीव गुरुरानी, ललित लटवाल आदि ने संबोधित किया।
इस मौके पर मनोज वर्मा, तुषारकांत साह, रणजीत भंडारी, आनंद डंगवाल, कुंदन चमियाल, ब्लाक प्रमुख सूरज सिराड़ी, दीप भगत, प्रमोद नैनवाल, अरविंद बिष्ट, चंदन लाल टम्टा, धर्मेंद्र बिष्ट, शैलेंद्र साह, दर्शन रावत, अजय वर्मा आदि मौजूद थे।