फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल आदर्श स्कूलों में कामर्स विषय भी होगा संचालित

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। शिक्षा विभाग ने जिले में खुलने जा रहे 22 अटल आदर्श स्कूलों को संचालित करने की कवायद शुरू कर दी है। चयनित 22 स्कूलों में से 19 में मानक के अनुसार सीबीएसई पैटर्न पर पर्याप्त भूमि है। शेष तीन राजकीय इंटर कॉलेजों को पूर्व में मिली भूमि स्कूल के नाम पर रजिस्टर्ड करानी शेष है। इन सभी स्कूलों में कला, विज्ञान विषय के अलावा वाणिज्य विषय भी संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन

सरकार ने जिले के प्रत्येक ब्लॉक में दो-दो अटल आदर्श स्कूल स्वीकृत किए हैं। यह स्कूल सीबीएसई पैटर्न पर संचालित होने हैं। सीबीएसई के मानक के अनुसार चयनित किए गए स्कूलों के पास कम से कम 22 नाली (4500 वर्गमीटर) भूमि होनी जरूरी है। विभाग ने ऐसे इंटर कॉलेज जिनके पास पूर्व से करीब 22 नाली भूमि उपलब्ध है। उनका चयन अटल आदर्श स्कूल के लिए किया है। कक्षा छह से 12वीं तक के यह स्कूल हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यम में संचालित किए जाने हैं। अंग्रेजी कक्षाएं सीबीएसई पैटर्न और हिंदी मीडियम कक्षाएं उत्तराखंड बोर्ड की मान्यता पर चलेंगी। सीबीएसई पैटर्न पर संचालित होने जा रहे अटल आदर्श स्कूलों में वाणिज्य विषय पढ़ाने के लिए अपर शिक्षा निदेशक कुमाऊं मंडल डॉ. मुकुल सती ने प्रस्ताव मंडलीय कार्यालय को भेजने के निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। सीईओ एचबी चंद ने बताया कि चयनित 22 स्कूलों मेें से 19 स्कूलों के नाम पर पूर्व से ही सीबीएसई के मानक के अनुसार पर्याप्त भूमि उपलब्ध है। शेष तीन स्कूलों जीआईसी भरसोली (स्याल्दे), जीआईसी जलना (लमगड़ा), जीआईसी पालीगुणादित्य (धौलादेवी) के पास भूमि उपलब्ध है। कुछ भूमि स्कूल के नाम पर दर्ज नहीं हुई है। इन स्कूलों को यह भूमि जल्द स्कूल के नाम रजिस्ट्री कराने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि सीबीएसई की मान्यता के लिए पत्रावली भी तैयार की जा रही है। सीबीएसई की मान्यता मिलने के बाद नए शिक्षा सत्र से अटल आदर्श स्कूल संचालित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें