फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल स्कूलों से शिक्षा में आएगा गुणात्मक सुधार

Sun, 28 Feb 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, दन्यां (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

 विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा है कि शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार लाने के लिए प्रदेश सरकार 500 मॉडल स्कूलों की स्थापना कर रही है। यह स्कूल शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए कारगर साबित होंगे। कुंजवाल धौलादेवी ब्लाक के पपोली गांव में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार मॉडल स्कूलों में आवश्यक संसाधनों और सुविधाओं उपलब्ध करा रही है। इन स्कूलों के स्थापना के बाद लोगों को अपने बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश नहीं देना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लिए सरयू बेलक लिफ्ट योजना को हर हालत में 30 जून तक पूर्ण कर संबंधित गांवों को पेयजल मुहैया कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने ग्राम पंचायत पपोली के देवी मंदिर के सुंदरीकरण के लिए विधायक निधि से एक लाख रुपये देने की घोषणा की। मिरचोला स्कूल भवन की छत के जीर्णोद्धार समेत अन्य  समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इससे पहले गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रशांत भैसोड़ा, जिला पंचायत सदस्य निर्मला भैसोड़ा, महामंत्री पूरन बिष्ट, ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष शेर सिंह भैसोड़ा, मदन सिंह भैसोड़ा, प्रताप गैड़ा, किशन भैसोड़ा, लाल सिंह, नरपत सिंह, महेश सिंह, हयात पपोला, खीमानंद पांडे, महेश भट्ट आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता नैनराम और संचालन मदन भैसोड़ा ने किया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें