फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल स्कूलों की स्थापना सराहनीय प्रयास : कुंजवाल

Sat, 20 Feb 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार को मॉडल स्कूलों की स्थापना को प्रदेश सरकार का सराहनीय प्रयास बताया।  उन्होंने कहा कि बच्चों को संस्कारवान बनाने और गुणवत्तापरक शिक्षा देने  में शिक्षकों के साथ ही अभिभावकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। श्री कुंजवाल जीआईसी गुरुड़ाबांज में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।

उन्होंने  जीआईसी को फर्नीचर खरीदने के लिए विधायक निधि से एक लाख रुपये देने की घोषणा की।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के दौर में  गुणवत्तापरक शिक्षा जरूरी है। सरकार ने मॉडल स्कूलों की स्थापना कर इस दिशा में सराहनीय प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में अधिकांश  रिक्त पदों में शिक्षकों और प्रधानाचार्यों की तैनाती हो गई है। शिक्षक और अभिवावक जिम्मेदारी के साथ काम करें, ताकि बच्चे आगे बढ़ सकें। उन्होंने स्कूल में चहार दीवारी, प्रयोगशाला निमाण कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख पीतांबर पांडे, प्रधानाचार्य गुलाब सिंह  बिष्ट, खंड शिक्षा अधिकारी बीएल भारती, नरेंद्र बनौला, पूरन बिष्ट, नंदन  सिंह, महेश भट्ट, प्रधान बची राम, मदन सिंह, गोपाल सिंह, लक्ष्मण सिंह आदि  मौजूद थे। संचालन हरीश चंद्र पंत ने किया। इस मौके पर स्कूल के  छात्र-छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इससे पूर्व श्री  कुंजवाल ने चायखान, छड़ौंजा, चलनीछीना आदि क्षेत्रों में लोगों से संपर्क  किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें