फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: आपदाओं से निपटने के लिए अल्मोड़ा में कल होगी मॉक ड्रिल

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मानसून के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय मजबूत करने व आपदा प्रतिक्रिया तंत्र की क्षमता का आकलन करने के लिए जिले में दो जुलाई को छह स्थानों पर व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित होगी। इसकी तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में बैठक की गई।
विज्ञापन

बैठक में विभिन्न विभागों ने संभावित आपदा परिदृश्यों के अनुरूप अपनी-अपनी कार्य योजनाएं प्रस्तुत कीं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मॉक ड्रिल में शामिल सभी टीमें अपनी जिम्मेदारियों को भली-भांति समझें और तय समय पर प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करें। जिले में इंदिरा बस्ती रानीखेत में भूस्खलन, सलना गांव द्वाराहाट व कनरा गांव लमगड़ा में बादल फटने, सल्ट में बस दुर्घटना, जागेश्वर में भीड़ प्रबंधन और क्वारब में भूस्खलन जैसी काल्पनिक परिस्थितियां तैयार कर मॉक ड्रिल कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को मॉक ड्रिल के दौरान संसाधनों की उपलब्धता, समन्वय और प्रतिक्रिया प्रणाली का गंभीरता से परीक्षण करने के निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ दीपक सिंह, डीडीएमओ विनीत पाल, आर्मी, आईटीबीपी, एसएसबी, एसडीआरएफ, अग्निशमन, पुलिस तथा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें