महिर्ष विद्या मंदिर में मॉक ड्रिल करते फायर कर्मी।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। महर्षि विद्या मंदिर पपरशैली में अग्निशमन को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय भवन में आग लगने पर विद्यालय प्रशासन ने डीसीआर के माध्यम से फायर स्टेशन अल्मोड़ा में आग लगने की सूचना दी। मॉक ड्रिल के तहत फायर स्टेशन अल्मोड़ा से फायर यूनिट पूरी तैयारी के साथ घटनास्थल पर पहुंची।
देखा कि आग विद्यालय भवन के भूतल के एक कमरे मे लगी है। हाइप्रेशन से पंपिंग कर एक होजरील की सहायता से आग को बुझाना शुरू किया। कमरे में दो विद्यार्थी बेहोश अवस्था में थे। उन दोनों को फायर सर्विस की दूसरी टीम स्ट्रेचर की सहायता से सुरक्षित स्थान पर ले गयी और प्राथमिक उपचार किया। पहली टीम ने भवन में लगी आग को पूरी तौर से से बुझा दिया। साथ ही स्कूल स्टाफ और बच्चों को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन की जानकारी दी गयी। मॉक ड्रिल के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य बसंत बल्लभ भट्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अग्निशमन टीम में टीम का नेतृत्व कर रहे प्रभारी अग्निशमन अधिकारी उमेश चंद्र परगाइ, लीडिंग फायरमैन कुंवर सिंह राणा, चंदन सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह राणा ,चालक मुकेश सिंह, बलवंत सिंह, फायरमैन प्रकाश पांडे, विनोद चंद्र, भुवन कुमार, सुशील कुमार मौजूद थे।