फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेलीकॉम कंपनिया नेटवर्क कनेक्टविटी बढ़ाएं: वंदना

विज्ञापन
अल्मोड़ा कलक्ट्रेट में बैठक लेतीं डीएम वंदना। संवाद - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला टेलीकॉम समिति की नवीन कलक्ट्रेट में हुई बैठक में डीएम वंदना ने कहा कि सभी टेलीकॉम कंपनियों के प्रतिनिधि अपनी-अपनी कंपनी के कवरेज एरिया और टावर की लोकेशन, टावरों की संख्या की रिपोर्ट जल्द उपलब्ध कराएं। उन्होंने नेटवर्क के कमजोर होने की शिकायत के चलते सभी प्रतिनिधियों से कहा कि सभी नेटवर्क की मजबूती को बढ़ाने पर कार्य करें।
विज्ञापन

डीएम ने दन्यां, पनुवानौला, जागेश्वर, चौखुटिया, द्वाराहाट, बग्वालीपोखर बाजार और तड़ागताल क्षेत्र से आ रही शिकायतों का जल्द से जल्द हल करने के निर्देश दिए। मानस कॉरिडोर के तहत विकसित होने वाले धार्मिक स्थलों जागेश्वर धाम, गणनाथ मंदिर, गैराड ग्वल देवता मंदिर, झांकर सैम मंदिर, दूना गिरी मंदिर समेत अन्य स्थानों पर नेटवर्क कनेक्टविटी बढ़ाने के विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि नए टावरों और संरचना का निर्माण करने के बजाय पुराने टावरों और भवनों का सदुपयोग करें। बैठक में ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर कपिल सिंह खडाई, जियो के सीनियर एक्जीक्यूटिव अरुण पटियाल, एयरटेल से गिरधर सिंह, वीआई से सोनू कुमार सहित अन्य कंपनियों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें