कैंट बोर्ड के सीईओ को ज्ञापन सौंपते व्यापारी। संवाद
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने लावारिस जानवरों के आतंक से मुक्ति दिलाने की मांग की है। व्यापारियों ने छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी नागेश कुमार से मुलाकात कर इन्हें गो सदन भेजने की मांग की है।
उनका कहना है कि लावारिस जानवर कई लोगों को चोटिल कर चुके हैं और आए दिन यातायात के बाधा बन रहे हैं। पदाधिकारियों ने कहा कि नगर में पशुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।
वहीं, व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने गांधी चौक के पास महिला शौचालय और नगर के विभिन्न स्थलों के सौंदर्यीकरण पर भी चर्चा की। सीईओ ने समस्याओं के हल के लिए सार्थक कार्यवाही का आश्वासन दिया। वहां पर महासचिव संदीप गोयल, महिला उपाध्यक्ष नेहा माहरा, उपाध्यक्ष दीपक पंत, कोषाध्यक्ष भुवन पांडेय, उपसचिव विनीत चौरसिया, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।