फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनकामेश्वरी मंदिर का दानपात्र उड़ाया

Sat, 09 May 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ मौलेखाल (अल्मोड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
मनकामेश्वरी मंदिर का ताला तोड़कर चोर दानपात्र ले गए। टूटा दानपात्र झाड़ियों में मिला। दानपात्र में पांच से सात हजार के बीच चढ़ावे की रकम होने का अनुमान है। मंदिर के पुजारी दिनेश चंद्र ने सल्ट थाने में तहरीर दी है। क्षेत्र में दस दिन के भीतर चोरी की यह दूसरी घटना है।
विज्ञापन

मनकामेश्वरी मंदिर में सुबह-शाम पूजा अर्चना होती है। पूजा के बाद पुजारी मंदिर के दरवाजे पर ताला लगा देते हैं। शुक्रवार को पूजा के बाद रोज की तरह पुजारी दिनेश चंद मंदिर में ताला लगा कर घर चले गए। शाम को कुछ श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे तो मंदिर का ताला टूटा था और दानपात्र गायब था। दरवाजे के पास एक सरिया और ईंट पड़ी थी। आशंका है कि चोरों ने सरिया और ईंट से ताला तोड़ा होगा। उन्होंने इसकी सूचना पुजारी और अन्य लोगों को दी। ग्रामीणों ने मंदिर पहुंच कर दानपात्र की खोजबीन की। मंदिर से 100 मीटर दूर झाड़ियों में दानपात्र टूटा मिला। मंदिर में चोरी की घटना से लोगों में रोष है। पुजारी दिनेश चंद्र ने सल्ट थाने में घटना की तहरीर दी है।  इससे पहले चोरों ने एक दुकान से करीब 40 हजार कीमत के मोबाइल रिचार्ज कूपन और तीस हजार की नकदी चुरा ली थी। अब मंदिर के दानपात्र को तोड़कर चढ़ावे की रकम पर हाथ साफ किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें