फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने ली बैठक

Sun, 10 Jan 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 क्षेत्र के विधायक और विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने रविवार को जैंती में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने सरकारों की कल्याणकारी नीतियों का लाभ पात्रों तक पहुंचाने के लिए जागरूक लोगों से आग आने का आह्वान किया। कहा कि क्षेत्र के विकास को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करने की जरूरत है।
विज्ञापन


कुंजवाल ने कहा कि वंचितों को मुख्यधारा में लाए बगैर समाज तरक्की नहीं कर सकता है। सरकारों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने को सभी लोग आगे आएं। कुंजवाल ने कहा कि दलगत राजनीति से विकास कार्यों पर असर पड़ता है। क्षेत्र की उन्नति के लिए सभी लोग मिलकर काम करें। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के बाद अलग-अलग दलों की सरकारों को मौका मिला है।

बेहतर काम करने वाले प्रतिनिधियों को सहयोग देना चाहिए, ताकि उनका मनोबल बढ़े और वह जनकल्याण के कामों को आगे बढ़ा सकें। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संगठन के अध्यक्ष दीवान सिंह बोरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में गिरीश जोशी, आनंद सिंह, देवकी कुंजवाल, विक्रम सिंह भंडारी, मोहन सिंह धानक, गणेश प्रसाद, चंदन सिंह, प्रकाश आर्य, जीत सिंह धानक, भुवन वर्मा, किरन कबड़वाल, रेखा, माया बर्गली, पूरन सिंह, गोविंदी चगेठा आदि ने विचार रखे। वहां देवकी देवी, देवी दत्त शर्मा, प्रताप राम, किशन नेगी, सुंदर जोशी, हेम गुरुरानी, त्रिलोक सिंह, केदार बोरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें