फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलए प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार तेज

Mon, 30 Jan 2017 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
एमएलए प्रत्याशियों का प्रचार तेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट के विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी मदन बिष्ट ने बग्वालीपोखर सहित भासी, नौबाड़ा, टिम्टा सहित तमाम क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों से वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया, लोगों से मिलकर अपनी भविष्य की योजनाएं बताईं। उन्होंने कहा कि पूरी विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने रिकार्ड 364 करोड़ रुपए के विकास कार्य कराएं हैं। सभी वर्ग विशेष के लोगों का ख्याल रखा गया है। मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ है। पेंशन योजनाओं के माध्यम से उन्होंने गरीब वर्ग के लोगों को राहत पहुंचाने का काम किया है। 
विज्ञापन


रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत के विधायक और नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने ताड़ीखेत ब्लॉक के ओखला, सिलोर महादेव, कोटली, पापड़ा, सांगुड़ा  सहित कई गांवों का भ्रमण कर समर्थकों के साथ वोट मांगे। गांव-गांव जाकर उन्होंने भाजपा की नीतियां बताईं। उन्होंने कहा कि गांवों को उन्होंने विकास की मुख्य धारा में लाने का प्रयास किया है। अधूरी योजनाओं को वह जीते तो पूरा करेंगे। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की। कहा कि केंद्र सरकार सभी को साथ लेकर चल रही है। इधर, भाजपा की महिला और अन्य कार्यकर्ताओं ने नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में श्री भट़्ट के समर्थन में लोगों से वोट मांगे। युवाओं की टोली भी गली मोहल्ले में प्रचार पर लगी थी।

रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक करन माहरा ने नगर और उससे लगे आसपास के क्षेत्रों में प्रचार अभियान चलाया। गली मोहल्लों में जाकर उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं बताईं। कई स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से उन्होंने प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं बताईं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में प्रदेश का विकास हुआ है। हर वर्ग के लोगों को राहत देने का काम किया गया है। उन्होंने प्रदेश में लागू तमाम पेंशन योजनाओं की जानकारी दी, कहा कि युवाओं के लिए भी सरकार ने तमाम योजनाएं चलाई हैं। इधर, उनके समर्थकों ने ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर प्रचार तथा श्री माहरा के पक्ष में वोट मांगे।
विज्ञापन


मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली ने समर्थकों के साथ प्रचार अभियान तेज कर दिया है। उन्होंने दो दर्जन गांवों में जनसंपर्क कर वोट मांगें। पंचोली ने मछोड़, हरड़ा, पनुवाद्योखन, डभरा-सौंराल, चरीक्यारी, टोटाम, मोहान, मरचूला, भुवनडांडा, भुवनखाल, नैनाकोट, पीनाकोट, तौलियो आदि गांवों का भ्रमण किया। उन्होंने कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए एक बार उन्हें सेवा का मौका देने की अपील की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें