फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टीतेल छिड़क महिला ने किया आत्मदाह

Wed, 26 Apr 2017 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 लाला बाजार के निकट नंदा देवी मार्ग में रहने वाली महिला ने अपने शरीर में मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। जानकारी के मुताबिक मंजू बिष्ट (40) पत्नी कुंदन सिंह बिष्ट  पिछले काफी समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। बुधवार को उसने मिट्टी तेल छिड़ककर शरीर पर आग लगा ली। मकान में धुआं उठता देख आसपास के लोग वहां पहुंचे, उन्होंने आग को फैलने से बचा लिया। इस बीच फायर ब्रिगेड को बुला लिया गया, लेकिन फायर ब्रिगेड के आने तक लोगों ने आग पर काबू पा  लिया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि महिला के दो बच्चे हैं। घटना के वक्त महिला घर पर अकेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें