फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता लड़की किराए के कमरे में बरामद

Sat, 05 Nov 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 एनटीडी से पिछले नौ दिनों से गायब एक लड़की को पुलिस ने यहां नयालखोला में एक घर से बरामद करके तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन


महिला थाना पुलिस ने बताया कि एक लड़की 28 अक्तूबर से गायब थी। लड़की पिता ने इस मामले में पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। इधर महिला पुलिस ने शनिवार को इस लड़की को यहां नयालखोला में किराए पर रहने वाले नजमखान उर्फ सलमान निवासी कारखाना बाजार के पास से बरामद किया। पुलिस ने लड़की को अगवा करने में शामिल दो अन्य आरोपी अरशद खान निवासी नयालखोला, और दीपक कुमार निवासी भियारखोला को गिरफ्तार कर लिया है। 

महिला थानाध्यक्ष पुनीता बलौदी ने बताया कि पीड़ित लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। लड़की के बयानों के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस मामले में हिरासत में लिए गए तीनों आरोपियों से भी पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें