फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता विवाहिता हरिद्वार में प्रेमी के साथ बरामद

Fri, 08 Jul 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 तहसील क्षेत्र के अंतर्गत  डिगरा गांव से 23 जून से लापता तेइस वर्षीय विवाहिता को पुलिस ने हरिद्वार से एक युवक के साथ बरामद कर लिया है। पुलिस दोनों को पकड़कर सोमेश्वर ले आई है। पुलिस शनिवार नौ जुलाई को मजिस्ट्रेट के सम्मुख विवाहिता को पेश करेगी।
विज्ञापन


डिगरा निवासी नवविवाहिता 23 जून को सोमेश्वर बाजार गई थी। तब से लापता थी। उसका दो माह पूर्व ही विवाह हुआ था। सास ने 28 जून को पुलिस में बहु के लापता होने की तहरीर दी थी। इसके बाद पुलिस ने उसका फोन सर्विलांस में लगाया। थानाध्यक्ष केआर आर्या ने बताया कि सर्विलांस के जरिए उसकी लोकेशन हरिद्वार में मिली।

पुलिस दल हरिद्वार गया। पुलिस ने हरिद्वार में डेसी चौक में रह रहे सुधांशु चौधरी (24) के यहां से नवविवाहिता को बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि सुधांशु चौधरी हरिद्वार सिडकुल में जनता इलेक्ट्रानिक्स फैक्ट्री में काम करता है। दोनों अल्मोड़ा में पूर्व में कई बार मिल भी चुके थे। सुधांशु ने उसे 23 जून के रुद्रपुर बुलाया और वहां से दोनों हरिद्वार चले गए। तब से दोनों हरिद्वार में रह रहे थे। विवाहिता का कहना है कि वह प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है। थानाध्यक्ष ने बताया कि विवाहिता के पति को बुलाया गया है। नौ जुलाई को विवाहिता को मजिस्ट्रेट के सम्मुख पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें