फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जीएनएम का कोर्स कर रही नाबालिग ने बच्ची को दिया जन्म

Wed, 12 Jun 2024 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के एक निजी संस्थान से जीएनएम का कोर्स कर रही एक नाबालिग किशोरी ने एक बच्ची को जन्म दिया है। नाबालिग पेट दर्द की शिकायत लेकर उपचार के लिए अल्मोड़ा के जिला अस्पताल पहुंची थी। लेकिन यहां उसे अचानक प्रसव पीड़ा उठी और उसने एक बच्ची को जन्म दे दिया। दोनों को महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रबंधन ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी है।
विज्ञापन


मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले की रहने वाली एक नाबालिग किशोरी अल्मोड़ा के निजी संस्थान से जीएनएम का कोर्स कर रही है। सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे के आसपास वह पेट दर्द की शिकायत लेकर अपनी दो सहेलियों के साथ जिला अस्पताल पहुंची। इसी बीच वह अस्पताल के शौचालय की ओर गई तो उसे प्रसव पीड़ा होने लगी। किशोरी के चीखने की आवाज सुन उसकी सहेलियों ने अस्पताल के कर्मचारियों से मदद मांगी और किशोरी को कर्मचारियों की मदद से वार्ड में ले जाया गया जहां किशोरी ने एक बच्ची को जन्म दिया। जिला अस्पताल के पीएमएस डाॅ. एचसी गड़कोटी ने बताया कि बच्ची को जन्म देने वाली किशोरी की उम्र आधार कार्ड के अनुसार महज 17 साल है। उन्होंने बताया कि किशोरी और उसकी नवजात बच्ची को महिला अस्पताल में रखा गया है और दोनों की हालत ठीक है। उन्होंने बताया कि किशोरी के नाबालिग होने के कारण इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है।

कोतवाल अल्मोड़ा, जगदीश चंद्र देऊपा ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। लेकिन अभी इस मामले में कोई लिखित तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें