फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 शिक्षा विभाग के मिनिस्टीरियल कर्मी धरने पर

विज्ञापन
मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय अल्मोड़ा प्रांगण में नारेबाजी करते मिनिस्ट्रीयल कर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

 मंगलवार को अवकाश लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय प्रांगण में धरना दिया और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्त हुए तीन माह बीत गए हैं, लेकिन अब तक निदेशालय से प्रधान सहायक, प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पद पर मिनिस्टीरियल कर्मियों की पदोन्नति सूची जारी नहीं की है। पदोन्नति नहीं होने से कार्मिकों को नुकसान हो रहा है।

विज्ञापन


पहले दिन धरने पर अवकाश लेकर मंडलीय सचिव धीरेंद्र कुमार पाठक, जिला मंत्री पकंज जोशी, संगठन मंत्री मो. हारुन ने धरना दिया। जिलाध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा, राजेश डालाकोटी, राम सिंह गैड़ा, महेंद्र शाही, नीता साह, बलंत तड़ागी, अर्जुन नेगी, हंसा दत्त कर्नाटक, सुरेंद्र जोशी, बलवीर भाकुनी, गोपाल भाकुनी, खिमुली देवड़ी, योगेश बिष्ट आदि ने भी धरने में भागीदारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें