फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथों में काला फीता बांध कार्मिकों ने किया सांकेतिक प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विभिन्न मांगों के लिए मिनिस्टीरियल कार्मिक लामबंद हो गए हैं। उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन उत्तराखंड के आह्वान पर शनिवार को कर्मचारियों ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। उन्होंने मांगें पूरी न होने पर पांच अप्रैल से आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि वेतन विसंगति, पदोन्नति समेत 21 सूत्री मांगों पर शासन ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया था लेकिन अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया। इससे आक्रोशित होकर 42 विभागों के कार्मिकों ने हाथों पर काली पट्टी बांधी। वक्ताओं ने कहा कि 31 मार्च तक काली पट्टी बांध कर काम किया जाएगा। पांच से आठ अप्रैल तक दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया जाएगा। 12 अप्रैल को जिला मुख्यालय में धरना दिया जाएगा। 13 अप्रैल तक मांगें न मानने पर प्रांतीय कार्यकारिणी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर विचार करेगी। इस दौरान
एसोसिएशन अध्यक्ष सीएस नैनवाल, संरक्षक रमेश चंद्र पांडे, जिलामंत्री पुष्कर सिंह भैसोड़ा, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार पाठक, मुकेश चंद्र जोशी, बलवीन सिंह भाकुनी, योगेंद्र सिंह बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें