फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनिस्टीरियल कर्मचारियों ने बांधी काली पट्टी

विज्ञापन
सीईओ कार्यालय अल्मोड़ा प्रांगण में प्रदर्शन करते मिनिस्ट्रीयल कर्मी। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। 21 सूत्री मांगों के लिए शिक्षा विभाग के मिनिस्टीरियल कर्मियों ने मंगलवार को हाथों पर काली पट्टी बांधकर मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय प्रांगण में प्रदर्शन किया। उन्होंने आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

उत्तराखंड फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन के आह्वान पर शिक्षा विभाग के कर्मचारी सीईओ कार्यालय प्रांगण में पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। उन्होंने पुरानी पेंशन की बहाली, ग्रेड-पे 6600 रुपये करने, नए पदों का सृजन करने आदि मांग उठाईं। वक्ताओं ने कहा कि 31 मार्च तक विरोध प्रदर्शन जारी रखा जाएगा। इस दौरान फेडरेशन के मंडलीय अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार पाठक, जिला मंत्री पुष्कर सिंह भैसोड़ा, जिला उपाध्यक्ष एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन मुकेश चंद्र जोशी, गोविंद सिंह मेहता, योगेंद्र सिंह बिष्ट, संजू कनवाल, हेमंत जोशी, अवनीश पडियार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें