फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनिस्टीरियल कर्मियों ने सीईओ कार्यालय प्रांगण में धरना दिया

Fri, 12 Oct 2018 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अल्मोड़ा में सीईओ कार्यालय प्रांगण में धरने के दौरान नारेबाजी करते मिनिस्ट्रीयल कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
विभाग में कार्यरत मृतक आश्रित कार्मिकों के कनिष्ठ सहायक के पदों पर समायोजन की मांग को लेकर शिक्षा विभाग विभाग के मिनिस्टीरियल कर्मियों ने मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय प्रांगण में धरना दिया और नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि यदि जल्द एक सूत्री मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। 
उन्होंने कहा कि विधानसभा उपाध्यक्ष और शिक्षा मंत्री के निर्देशों के बावूजद मृतक आश्रित पदों पर कार्यरत कर्मियों को कनिष्ठ सहायक के पदों पर समायोजित नहीं किया जा रहा है। आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारी लेट-लतीफी कर रहे हैं। जिससे कार्मिकों में विभाग के खिलाफ आक्रोश है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा ने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन चलता रहेगा। प्रदर्शन में मुकेश चंद्र जोशी, कमल बिष्ट, सुमित कनवाल, हेमंत जोशी, मंजू अवस्थी, बलवंत तड़ागी, संजय बिष्ट, अर्जुन नेगी, राजेश डालाकोटी, गंगा सिंह बगडवाल, तनुजा बवाड़ी, योगेंद्र सिंह बिष्ट, जगदीश सिंह, गौरव बिष्ट, गोपाल भाकुनी, मो. हारुन, देवेंद्र उपाध्याय, हंसादत्त कर्नाटक, कमलेश उप्रेती, खिमुली देवड़ी आदि ने भाग लिया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें