फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मंत्री टम्टा ने सिंचाई योजनाओं और पुल का किया लोकार्पण

Fri, 28 Feb 2025 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। केंद्रीय सड़क और परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा ने सल्ट ब्लॉक की दो सिंचाई योजनाओं तथा एक पुल का लोकार्पण बृहस्पतिवार को किया।
विज्ञापन

क्षेत्र भ्रमण पर पहुंचे टम्टा एवं क्षेत्रीय विधायक महेश जीना का कार्यकर्ताओं ने बंद्राण मनकामेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में स्वागत किया। मंत्री ने सल्ट के भिने गांव की उच्चीकृत लघुडाल पंपिंग और वरकिंडा लिफ्ट सिंचाई योजना का लोकार्पण किया। इसके साथ ही बाड़ीकोट मोटर पुल का भी लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। विधायक महेश जीना ने कहा कि क्षेत्र में पीएमजीएसवाई के तहत कई सड़कें स्वीकृत हुई हैं। वहां पर मंडल अध्यक्ष सुजीत चौधरी, नरेंद्र भंडारी, नंदन सिंह, रणजीत सिंह, देवीदत्त, विक्रम सिंह, हरीराम आर्या, करन जीना आदि थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें