फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा ः 10 दावेदारों में दो महिलाएं भी शामिल

Fri, 28 Feb 2025 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पद के लिए 10 दावेदारों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। अल्मोड़ा में बृहस्पतिवार को पर्यवेक्षकों ने करीब 87 लोगों से रायशुमारी की। ये पार्टी हाईकमान को रिपोर्ट सौंंपेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पर्यवेक्षक और चुनाव अधिकारी खिलेंद्र चौधरी, पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, तरुण बंसल तथा राकेश नैनवाल अल्मोड़ा पहुंचे। उन्होंने पातालदेवी क्षेत्र स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं से चर्चा की।
यहां पर मंडल अध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चाें के अध्यक्ष और पूर्व विधायक, सांसद और अन्य प्रांतीय प्रतिनिधि शामिल रहे। दिनभर चली कवायद के बाद रायशुमारी की रिपोर्ट बनाकर पर्यवेक्षक देहरादून रवाना हो गए।
विज्ञापन

दावेदार के रूप में दो महिलाएं पूनम पालीवाल और बीना नयाल भी शामिल रहीं। इनके साथ ही अध्यक्ष पद पर दर्शन रावत,ललित सिंह दोसाद, धर्मेंद्र बिष्ट, महेश सिंह नयाल, संजय डालाकोटी, महिपाल बिष्ट, प्रकाश भट्ट, दीपक पांडे मैदान पर हैं।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी खिलेंद्र चौधरी ने बताया कि जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा पार्टी हाई कमान एक या दो मार्च को करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें