फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम का अल्मोड़ा में हुआ भव्य स्वागत

Tue, 07 Apr 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत का अल्मोड़ा आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न संगठनों ने भव्य स्वागत किया। दुग्ध संघ अध्यक्ष दीप डांगी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, सभासदों आदि ने मुख्यमंत्री का माल्यार्पण किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि अस्पतालों के संचालन में पर्वतीय क्षेत्र में पीपीपी मोड को कम से कम अपनाया जाएगा। उन्होंने कहा पहाड़ में यह प्रयोग सफल नहीं रहा है।

मुख्यमंत्री ने राज्य में कृषि में लगातार गिरावट पर भी चिंता जताई। कहा राज्य बनने के दौरान वर्ष 2000 में 71 प्रतिशत लोग खेती पर आश्रित थे, लेकिन अब यह प्रतिशत गिरकर 50 पहुंच गया है। इससे जाहिर है कि लोग तेजी से खेती-बाड़ी छोड़ रहे हैं, जिन 21 प्रतिशत लोगों ने खेती छोड़ी है वह कोई अन्य अच्छे रोजगार आदि में नहीं हैं, बल्कि इस तरह के लोग गांवों से पलायन कर रहे हैं। 
विज्ञापन


इस दौरान पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, संसदीय सचिव मनोज तिवारी, विधायक रेखा आर्या, वन विकास निगम अध्यक्ष हरीश धामी, यूसीडीएफ अध्यक्ष अर्जुन सिंह रौतेला, जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती महरा, डीसीबी अध्यक्ष प्रशांत भैसोड़ा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह महरा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र बारकोटी, प्रीति बिष्ट, केवल सती, त्रिलोचन जोशी, तारा चंद्र जोशी, दिनेश कुंजवाल, विनोद वैष्णव, भूपेंद्र भोज, अमरनाथ रावत, मनोज सनवाल, प्रकाश बिष्ट, प्रमुख पीतांबर पांडे, हरीश बनौला, कमला आर्या, धरम सिंह महरा, जमन सिंह बिष्ट, अख्तर हुसैन, दीवान सतवाल, सिकंदर पवार, एनडी पांडे आदि मौजूद थे।

नंदादेवी में हुए कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन, एसपी केएस नगन्याल, सीडीओ डा. अहमद इकबाल, एडीएम प्रकाश चंद्र, एसडीएम अनिल चन्याल, रिंकू बिष्ट, इला गिरि, एनएस नबियाल,  श्रमायुक्त डा. आनंद श्रीवास्तव, उप श्रमायुक्त अनिल पेटवाल, सहायक श्रमायुक्त अनिल कुमार यादव, एनसी कुलाश्री, एसएसजे परिसर निदेशक प्रो. आरएस पथनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें