फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा और बेहतर पार्किंग व्यवस्था सरकार की प्राथमिकता : टम्टा

Wed, 14 May 2025 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विकास भवन सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद अजय टम्टा ने केंद्र सरकार की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा और बेहतर पार्किंग व्यवस्था सरकार की प्राथमिकता है।
विज्ञापन

मंगलवार को दिशा की बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना का लाभ अधिक लोगों को मिले, इसके लिए आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लानी होगी। उन्होंने योजना के तहत अधिक से अधिक अस्पतालों को जोड़ने पर जोर दिया।
शिक्षा विभाग के कार्य की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हो और बेहतर परिणाम सामने आए इसके लिए विद्यालयों में शिक्षा गुणवत्ता को बेहतर बनाकर मेधावियों को प्रोत्साहित करने को कहा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और राष्ट्रीय राजमार्गों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि हर गांव को सड़क सुविधा का लाभ देन सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
विज्ञापन

कहा कि सड़क सुरक्षा और बेहतर पार्किंग व्यवस्था के लिए प्रसास किए जाए। उन्होंने शहरी विकास योजना, जल जीवन मिशन और हर घर जल योजना की प्रगति पर भी चर्चा हुई।
वहां मेयर अजय वर्मा, विधायक प्रमोद नैलवाल, डीएम आलोक कुमार पांडेय, सीडीओ दिवेश शासनी, डीएफओ दीपक सिंह, सीएमओ डॉ. आरसी पंत, डीडीओ एसके पंत, जिला समाज कल्याण अधिकारी आराधना त्रिपाठी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें