फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: न्यूनतम मानदेय 26,000 रुपये घोषित किया जाए

Sun, 16 Nov 2025 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
अल्मोड़ा में आयोजित सम्मेलन में सीटू से जुड़े लोग। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) का तीसरा जिला सम्मेलन रविवार को प्रेरणा सदन में हुआ। मदन मिश्रा ने बतौर पर्यवेक्षक सम्मेलन का शुभारंभ किया। आरपी जोशी ने पिछले तीन वर्षों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। सम्मेलन में न्यूनतम मानदेय 26000 रुपया घोषित करने, चारों श्रम कोड वापस लेने के संबंध में दो प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।
विज्ञापन


प्रस्तुत रिपोर्ट पर प्रतिनिधियों ने चर्चा करने के बाद 15 सदस्यीय जिला संयोजन समिति के प्रस्ताव को सर्व सम्मति से स्वीकार कर चार स्थान रिक्त रखते हुए 11 सदस्यीय संयोजन समिति का चुनाव किया। चुनी हुईं संयोजन समिति ने सर्व सम्मति से आरपी जोशी को जिला संयोजक और विजय लक्ष्मी को सह संयोजक चुना। प्रांतीय सम्मेलन के लिए 10 प्रतिनिधियों और तीन वैकल्पिक प्रतिनिधियों का चुनाव भी किया गया। इस मौके पर योगेश टम्टा, सीटू चमोली जिला महामंत्री जितेंद्र मल्ल ने विचार रखे। अध्यक्षता करते हुए दिलीप सिंह राणा ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें