फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिक वर्ग में हरिओम माहेश्वरी ने मिनी मैराथन जीती

Mon, 16 Jan 2017 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
रानीखेत में मिनी मैराथन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। छावनी परिषद ने रन फॉर नेशन के तहत यहां मिनी मैराथन का आयोजन किया। बोर्ड के अध्यक्ष केआरसी कमांडेंट ब्रिगेडियर आतेश चहार, उपाध्यक्ष मोहन नेगी, बोर्ड की सीईओ ज्योति कपूर ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाई। 60 साल से अधिक आयु वर्ग की मिनी मैराथन में हरिओम माहेश्वरी ने बाजी मारी। विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन


मिनी मैराथन सुबह नरसिंह मैदान से शुरू हुई। सामान्य पुरुष वर्ग में केवल चंद्र पहले, हरेंद्र बिष्ट दूसरे, हेमंत सिंह तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में विमला टनवाल ने पहला, गरिमा जोशी दूसरा, निधि आर्य ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। दिव्यांग वर्ग की दो सौ मीटर वाक में रसूल बख्श पहले, नीरज बिष्ट दूसरे, चंद्रा तीसरे स्थान पर रही। 60 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ वर्ग में हरिओम कुमार माहेश्वरी टाटू पहले, पान सिंह बिष्ट दूसरे, गोविंद माहरा तीसरे स्थान पर रहे।

सैन्य वर्ग में वाई इन्नो पहले, रजत कार्की दूसरे, एन सोमेंद्र सिंह तीसरे स्थान पर रहे। छात्र छात्राओं की सब जूनियर वर्ग में दिपांशु रावत ने पहला, मनीष ने दूसरा, मनीष कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में राहुल बोरा, कमलेश सिंह, राहुल क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे। सामान्य वर्ग के लिए पांच किमी, वरिष्ठ नागरिक के लिए दो किमी मैराथन प्रस्तावित थी। बाद में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार बांटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें